Sell Nft - Non Fungible Token | Make Money Online | Work From Home | Earn Money Online

            

MAKE MONEY ONLINE 

     SELL NFT           

      


                


MAKE MONEY ONLINE पैसा कमाए NFT SELL करके।


Hello दोस्तों आज हम जानेंगे एक ऐसे नए तरीके के बारे में जिससे कि आप लाखों रुपए कमा सकते हैं और इससे बहुत सारे लोग लाखों रुपए कमा भी रहे हैं इसके लिए आपको थोड़े से skills की जरूरत है जोकि मुझे विश्वास है कि हमारे भारत में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनमें यह skills उपलब्ध है और वह आसानी से इसके द्वारा बहुत सारे पैसे घर बैठे कमा सकते है इस वेबसाइट में बहुत सारे अलग-अलग option उपलब्ध हैं जिनके द्वारा आप अलग-अलग तरीकों से पैसा कमा सकते हैं इस वेबसाइट में आप अपने DIGITAL ASSETS & ART बेच सकते हो जिसे हम NFT कहते है जैसे कि आपकि अपनी बनाई गई डिजिटल पेंटिंग, म्यूजिक, फोटो, वीडियो आदि। इस वेबसाइट का नाम है OPENSEA.IO जहां पर आप रजिस्टर करके अपने किसी भी आर्ट को और डिजिटल ऐसेट को बेच सकते हैं इस वेबसाइट पर काम करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है की NFT क्या है इसे कैसे बनाते हैं और इसे किस प्रकार sell करते हैं  ।


What is Nft ? Nft Kya Hai In Hindi |

Nft का फुल फॉर्म है Non-Fungible Token .
Non-fungible इसमें 2 अलग terms है 

Non Fungible और Fungible 

Fungible का मतलब है रिप्लेसेबल जिसे किसी और चीज से बदला जा सकता है।

Non Fungible का मतलब है नॉन रिप्लेसेबल यानी जिसे रिप्लेस नहीं किया जा सकता जैसे कि क़तुब मीनार
लाल किला ताजमहल कोहिनूर हीरा यह कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका मुकाबला कोई और इमारत नहीं कर सकती ना ही इनको रिप्लेस कर सकती है क्योंकि यह अनोखी इमारतों में से एक हैं और इनका कोई दाम नहीं लगा सकता। ऐसे ही आप की कला जैसे कि आप एक अच्छे फोटोग्राफर हैं आपने एक बहुत ही यूनिक फोटो खींची है या तो आप बहुत ही अच्छे पेंटर हैं और आपने एक यूनीक डिजिटल पेंटिंग बनाई है इसी प्रकार कई digital asset को सेल करके आप यहां पैसे कमा सकते हैं list आप क्या-क्या बना कर sell कर सकते हैं:-



अब जानते हैं इसमें यह शब्द टोकन(Token) का क्या मतलब है ?
Token टोकन एक सर्टिफिकेट है जैसे कि किसी भी चीज का एक पेटेंट होता है यानी ऐसी कोई भी चीज या वस्तु या पेंटिंग जो आपने बनाई है तो इसको बेचने का अधिकार भी सिर्फ आपको है इसे और कोई आपके बिना इजाजत के कहीं भी यूज़ नहीं कर सकता इसी प्रकार इस वेबसाइट पर आपके द्वारा बनाए गए किसी भी डिजिटल आर्ट की ओनरशिप को टोकन कहते हैं और इस वेबसाइट पर आपको आपके Digital Art की ओनरशिप का सर्टिफिकेट मिलता है जिससे कि आप जब अपना आर्ट को sell कर रहे होंगे तो आप अपने खरीदार(buyer) को वह सर्टिफिकेट दिखाकर यह साबित कर सकते हैं कि वह डिजिटल आर्ट आपके द्वारा ही बनाया गया है और वह आपका ही है।

आइए जानते हैं NFT को कैसे sell करें :-


1. इसके लिए सबसे पहले आपको OPENSEA.IO वेबसाइट पर जाना है और यहां पर जाकर आपको चेक करना है की मार्केट में किस किस तरह की आर्टवर्क trend कर रहा है जिससे कि आपको यह आईडिया लग सके कि आपको किस तरह का Art तैयार करना है जो आसानी से मार्केट में बिक जाए इसके लिए आप सबसे पहले OPENSEA.IO की वेबसाइट पर जाएंगे राइट हैंड साइड पर ऑप्शन मिलेगा Explore उस पर क्लिक करेंगे उस पर क्लिक करने के बाद आप देख पाएंगे की वेबसाइट पर किस किस तरह के Art को sell किया जा रहा है और कितने में सेल किया जा रहा है और उसकी हिस्ट्री यानी पुराना डाटा भी देख पाएंगे कि उसे कितनी बार सेल किया जा चुका है इसमें आपको एक और फायदा है कि जितनी बार भी आपका आर्ट और कोई बेचेगा उसका कुछ कमीशन हर बार आपको मिलेगा ।



                             Click on Explore

                    Check what is trending


अब आपको अपना art सेल करने के लिए सबसे पहले एक वेबसाइट है जिस पर आपको अपना अकाउंट रजिस्टर करना पड़ेगा उसी पर आपकी सारी पेमेंट आएगी इसमें पेमेंट बिटकॉइन की तरह ETHEREUM COIN or POLYGON में दी जाती है जोकि CRYPTO CURRENCY  है याद रखें कि आपको polygon को हीं सेलेक्ट करना है क्योंकि इसमें आपको कोई भी gas fee pay नहीं करनी पड़ेगी। उसके बाद आपको CRYPTO WALLET  तैयार करना होगा जो कि बिल्कुल आसान और निशुल्क है wallet के लिए आपको METAMASK.iO नाम की वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाना होगा यह बिल्कुल ही सेफ और पॉपुलर है और इस पर किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं की जा सकती। इस पर जाने के बाद आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है



Download बटन पर क्लिक करने के बाद आपके पास तीन ऑप्शन आएंगे chrome,Android,iOS इनमें से जिस किसी पर भी आप इस wallet को यूज करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके उसे उस विकल्प के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।



Download करने के बाद आपके पास दो ऑप्शन आएंगे
1. Import wallet 
2. Create wallet 

आपको create wallet पर क्लिक करना है क्लिक करने के बाद आपके सामने टर्म्स एंड कंडीशन का पेज ओपन होगा उसे आपको I agree करना है और अपना पासवर्ड क्रिएट करना है पासवर्ड क्रिएट करने के बाद आपको एक secret phrase दिया जाएगा जिसे आपको संभाल कर रखना होगा और इससे आप और किसी के साथ भी शेयर नहीं करेंगे अन्यथा आपके अकाउंट को खतरा हो सकता है ।



इन सभी steps को follow करने के बाद आपको Next बटन पर क्लिक करना है और वहां पर phrase को copy paste करना है और कंफर्म करना है।




कंफर्म करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें की लिखा होगा कांग्रेचुलेशन आपका अकाउंट मेटामास्क पर खुल चुका है अब आप यहां से किसी भी क्रिप्टोकरंसी की पेमेंट रिसीव या सेंड कर सकते हैं ।
अब आपको अपने wallet  को OPENSEA.IO से जोड़ना होगा।
इसके लिए आपको OPENSEA.IO वेबसाइट के होम पेज पर आना है और क्रिएट पर क्लिक करना है


Create पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको metamask wallet को जोड़ने का ऑप्शन दिखेगा आपको मैटामास्क पर क्लिक करना है और क्लिक करते ही आपका अकाउंट OPENSEA.IO से जुड़ जाएगा ।

Wallet के जुड़ जाने के बाद आपके सामने आखिरकार वह पेज ओपन होगा जिसमें की आपको अपने बनाए गए डिजिटल आर्ट को अपलोड करना है और उसकी सभी डिटेल्स भरनी है डिटेल्स भरने के बाद आपको उसका प्राइस सुनिश्चित करना है कि आप उसे कितने में बेचना चाहते हैं इसके साथ साथ आप समय भी निर्धारित कर सकते हैं और अपनी वेबसाइट का भी अगर कोई है तो उसका विवरण दे सकते हैं यह ऑप्शनल है और अपने कंटेंट को लॉक भी कर सकते हैं जिससे कि कोई उसे खरीदने के बाद ही देख पाएगा।
और इसमें आपको पहले कोई service fee भी नहीं भरनी है वह आपसे तभी ली जाएगी जब आपका आइटम सेल हो जाएगा बिक जाएगा।



Digital Art upload करें & Make Money Online



मित्रों तो आज का Topic - Non Fungible Token यहीं खत्म होता है आशा करता हूं कि यह जानकारी आप के काम आए और आप इससे लाखों रुपए कमाए आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा और अगर आपको किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत हो तो निसंदेह आप हमें मैसेज कर सकते हैं।

धन्यवाद
TECHNOSUMS 


कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.